पीठ दर्द (Back Pain) के कारण, प्रकार, इलाज और घरेलू उपाय

Moraj Sahu
11 Min Read

पीठ दर्द के कारण, प्रकार, इलाज और घरेलू उपाय आएए जानते है

इस भाग दाओड़ की जिंदगी मे पीठ दर्द सभी उमरों के लिए आज बहुत आम समस्या बन चुकी है — बैठे-बैठे काम, गलत मुद्रा, तनाव, उम्र बढ़ना, स्लिप साइकिल डिस्टर्बन्स इत्यादि इसके प्रमुख कारण हो सकते है  हैं। इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि पीठ दर्द होने के कारण, तथा इसके प्रकार क्या होते है, योग के माधीयम से इसका इलाज कैसे कर सकते हैं, और आसान घरेलू उपाय कोन से काम अ सकते है।


क्यों होता है पीठ दर्द? (Causes of back pain)

आईए जानते है नीचे दिए गए कारणों से सबसे अधिक बार पीठ दर्द के पीछे पाए जाते हैं:

1.1 लिगामेंट में खिंचाव या मांसपेशियों खिंचाव (Muscle / Ligament Strain)

जब आप अपनी सीमित से अचानक भारी वजन उठाते हैं, झुकते हैं, मोड़ते हैं या लंबे समय तक असामान्य मुद्रा में बैठे रहते हैं, तो पीठ की मांसपेशियाँ या लिगामेंट (ligaments) खिंच सकते हैं।
इस तरह का खिंचाव अक्सर तेज दर्द का कारण बनता है।

1.2 रीढ़ की हड्डियों की समस्या (Structural Problems)

  • रीढ़ की हड्डियाँ (vertebrae) और उनके बीच स्थित डिस्क्स में परिवर्तन (हर्नियेशन, डिस्क डिसीक्शन, सख्त-पड़ना तथा रूखा होना ) हो सकता है।
  • जैसे कि (डी, डी, डी )Degenerative Disc Disease, Herniated Disc इत्यादि।
  • इसके अलावा, Spinal Stenosis (रीढ़ की सुरंग का सिकुड़न) या Spondylolisthesis (एक हड्डी का दूसरे के ऊपर से फिसलन होना) ये सारे भी शामिल हैं।

1.3  जीवनशैली और अस्वस्थ आदतें (Unhealthy lifestyle & postural issues)

  • लंबे समय तक एक ही जगह मे बैठे रहेना, झुक-कर काम करना,
  • चोट-पटक (trauma) या अत्यधिक श्रम।
  • मोटापा / निश्चित वजन से अधिक होना – होना — इससे रीढ़ पर दबाव एवं तनाव  बढ़ता है।
  • धूम्रपान — इससे रीढ़ तक रक्त-प्रवाह कम हो सकता है जिससे हड्डियों मे कट कट जैसे आवाज आने लगती है और डिस्क्स की मरम्मत धीमी हो जाती है।

1.4 अन्य ध्यान मे रखने वाले कारण (Other causes)

  • उम्र- वृद्ध होना (बुढ़ापा) — जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, डिस्क में जल या लचीलापन या सफेद गुदा  कम होता है।
  • तनाव (Stress) — हमेशा तनाव मे रहेने से मांसपेशियों में खिंचाव रहता है, जिससे पीठ दर्द मे वृद्धि हो सकता है।
  • गंभीर मामलों में आंत मे सूजन , गुर्दे मे छाले या अन्य अंगों की समस्या से संकेत मिल सकता है (referred pain) — इसलिए अगर दर्द लंबे समय से हो रही है तो या साथ में अन्य लक्षण हों, तो डॉक्टर से सलाह लें।

पीठ दर्द के प्रकार के बारे मे जानते है  (Types of back pain)

पीठ दर्द को हम विभिन्न आधारों पर विभाजित कर सकते हैं — जैसे समय , स्थान, कारण आदि।

2.1 अवधि के आधार पर

  • अक्ट्यूट (Acute) पीठ दर्द (ICD-10 I63) : कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक का दर्द ज्यादातर खिंचाव या हल्की चोट से होता है और हल्का दर्द होता है।
  • क्रॉनिक (Chronic) या (persistent) पीठ दर्द: 12 सप्ताह से अधिक समय तक अगर दर्द बना रहेता  बना रहता है। तो इसका कारण अक्सर डिस्क समस्या, ऑस्टियोआर्थराइटिस या संरचनात्मक बदलाव शरीर मे होते है।

2.2 शरीर स्थान के आधार पर

  • ऊपरी पीठ दर्द (Upper back pain): दो कंधों के बीच, रीढ़ के ऊपरी हिस्से में। ज्यादा काम बैठने-सोफे मे बहुत अधिक समय झुककर या बैठने से होती है।
  • मध्यम पीठ दर्द (Mid back pain): छाती के नीचे और कमर के ऊपर वाला भाग ये कई बार आम समाश्या बन जाती है  ।
  • निचली पीठ दर्द (Lower back pain): कमर का भाग (लम्बर रीढ़) जिसमें सबसे अधिक मामले होते हैं।
  • 2.3 कारण-विशेष प्रकार
  • मसल स्ट्रेन / लिगामेंट स्ट्रेन (Muscle or ligament strain): सामान्य-सबसे साधारण प्रकार।
  • स्लिप्ड/हर्नियेटेड डिस्क (Herniated/Slipped Disc): जब डिस्क या आम सबदों मे (कटोरी) कहा जाता है बाहर निकल जाती है या उसकी झिल्ली टूट जाती है।
  • साइटीका (Sciatica): जब Sciatic Nerve पर दबाव पड़ता है, तो कमर से लेकर पैर तक को दर्द, झनझनाहट या सुन्नपन हो सकता है।
  • पोस्ट्यूरल (Postural) या मादा–चेस (Facet) जॉइंट का दर्द: लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठने से या जॉइंट की घिसावट से।
  • ऑस्टियोपोरोसिस-फ्रैक्चर (Osteoporosis-related vertebral fracture): हड्डियाँ कमजोर होने पर अचानक फ्रैक्चर या क्रम्प हो सकता है।
  • अन्य (Other): जैसे इंफेक्शन, कैंसर, आर्थराइटिस आदि — ये अपेक्षाकृत कम लेकिन गंभीर कारण हो सकते हैं।

3. पीठ दर्द का इलाज (Treatment of back pain)

इलाज का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि दर्द का कारण क्या है, कितनी गंभीर है, तथा मरीज की उम्र व स्वास्थ्य-स्थिति कैसी है। नीचे दिए गए विलकप से जानते हैं। दर्द का इलाज

3.1 चिकित्सकीय उपचार (Medical treatment)

  • दवाएँ (Medications): NSAIDs (जैसे इबुफ्रोफेन), पेनकिलर, मसल रिलैक्सर या नर्व रिलैक्सिंग टैबलेटस ।
  • भौतिक चिकित्सा (Physical therapy / Physiotherapy): रीढ़-मांसपेशियाँ (हड्डियों के साथ मे जुड़ी हुई नसे ) मजबूत करना, खिंचाव (stretching) और सही मुद्रा सिखाना।
  • इंजेक्शन-थेरपी (Injection therapy): यदि नस दब रही हो तो एपीड्यूरल स्टेरॉयड, नर्व उन्ब्लोक्क दवाईएआ का उपयोग।
  • सर्जरी (Surgery): जब संरचनात्मक क्षति बहुत हो, नसों पर दबाव हो, चलने-फिरने में समस्या हो तो सर्जरी (Surgery) का प्रयोग करना ही पढ़ता है ।  
  • 3.2 जीवनशैली में बदलाव (Lifestyle changes)
  • सही बैठने, खड़े होने ,चलने की मुद्रा अपनाना।
  • खान पान (मोटापा) नियंत्रित करना, धूम्रपान-स्ट्रेस कम करना।
  • नियमित हल्की-मध्यम एक्सरसाइज रोजाना करना।

3.3 घरेलू उपचार (Home remedies)

यहाँ कुछ असरदार और उपयोगी उपाय हैं जिन्हें आप घर पर आजमा सकते हैं:

  • हॉट/कोल्ड थेरेपी (HOT/COLD): चोट या अचानक दर्द में बर्फ का पैक 15-20 मिनट के लिए और बाद में गर्म (हीट) पैड से 15-20 मिनट मांसपेशियों को सेकाई करना ।
  • मसल स्ट्रेचिंग,ट्रैनिंग और हल्की एक्सरसाइज: कोर मसल (पेट व पीठ) मजबूत करना व फ्लेक्सिबिलिटी को थोड़े थोड़े रोज ट्रेन करना ।
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी आहार: हल्दी (curcumin), अदरक, हरी सब्ज़ियाँ, अंडे तथा कम प्रोसेस्ड फूड।
  • मालिश और एरोमा थेरेपी: आवश्यक तेल (जैसे लेवेंडर, पिपरमिंट,जैतून) या वैधीय आयुर्वेदिक तेल से रोज  हल्की मालिश।
  • सोने व आराम करने की पोज़िशन सुधारें: पीठ दर्द में पेट पर सोने की बजाय पीठ या साइड-सोने पर कोशिश करें, दोनों घुटनों के बीच तकिया दबा के रखें।
पीठ दर्द (Back Pain)

घरेलू उपाय जो आपके रसोई मे मील जाएगा विस्तार से समझते है .(Detailed home remedies)

नीचे कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें आप अपने दैनिक जीवन में शामिल कर सकते हैं:

4.1 हल्दी-दूध (Turmeric Milk)

एक ग्लास गर्म दूध में १ चम्मच हल्दी पाउडर ,थोड़ा शहद और घी मिलाएँ। यह विरोध-सूजन (anti-inflammatory) गुण प्रदान करती है।

4.2 अदरक चाय (Ginger Tea)

छोटा अदरक का टुकड़े को पानी में उबालें, ठंडा होने पर शहद मिलाकर दिन में १-२ बार पियें। अदरक में दर्द-कम करने वाले गुण पाए जाते है ।

4.3 बर्फ और गर्म पैक (Cold & Heat Pack)

सबसे से (पहले 24-48 घंटे) बर्फ का पैक लगाएँ, फिर मांसपेशियों में खिंचाव हो रहा हो तो गर्म रखने के लिए क्रीम व गर्म पैड लगाएँ।

4.4 स्ट्रेचिंग और हल्की-फुल्ली एक्सरसाइज रोजाना रूप से करे

  • बच्चों की मुद्रा (Child’s Pose) योग में
  • कोर मासल्स (पेट व पीठ) ट्रेनीनिग करे जिससे ये सब मांसपेशियों को लचीला बनाते हैं और दर्द-रोकने में मदद करते हैं।
  • 4.5 सही बैठने-होने की मुद्रा
  • कुर्सी पर बैठने के समय पेट अंदर रखें, पीठ (रीड) को सीधी रखें।
  • अगर लंबे समय तक बैठे हैं, तो हर ३०-४५ मिनट में उठ-खड़े हों थोड़ा चले फिर बैठ जाए ।
  • कंप्यूटर स्क्रीन आंखों के स्तर (लेवल) पर हो बहुत ज्यादा उपर या नीचे न रखे ।
  • 4.6 वजन नियंत्रित करना व धूम्रपान छोड़ना

मोटापा रीढ़ पर दबाव बढ़ाता है। धूम्रपान लोगों में रीढ़ की डिस्क्स को ठीक होने में अधिक समय लगने लगता है इस लिए हेल्थी खान पान  व नशे से बचे.

कब डॉक्टर को दिखाएँ? (When to see a doctor)

नीचे कुछ संकेत दिए गए हैं जिन पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए:

  • पीठ दर्द के साथ पैरों में सुन्नपन, कमजोरी, चलने-फिरने, ऊर्जा महेसुस न होना।
  • बाथरूम नियंत्रण अचानक खो जाना (मूत्र/मल नियंत्रण) — आपातकालीन संकेत।
  • तेज़, तीखा दर्द जो ठीक नहीं हो रहा, या रात को भी बना रहता हो।
  • बहुत कम समय मे अधिक वजन कम होना, बुखार, संक्रमण के संकेत — ये गंभीर कारण हो सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

पीठ दर्द एक सामान्य लेकिन समय के साथ गंभीर समस्या बन जाती है। सही समय पर कारण समझ लेना, उचित उपाए लेना और दैनिक जीवनशैली व खान पान पे सुधार कर लेने से बहुत आराम व तंदूरस्त्र हो जाते है।
यदि आपने ऊपर दिए गए घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाया, अपने बैठे-खड़े रहने की चाल सुधारी, हल्की तौर से रोजाना एक्सरसाइज शुरू की, तो आप कई मामलों में दर्द को काफी हद तक नियंत्रण करने मे कामयाब रहेंगे । लेकिन यदि दर्द निरंतर बना रहे या समय से बढ़ते जाए, तो चिकित्सक या अपने डॉक्टर से सलाह लेने में समय न करें तुरंत इसका  इलाज करएए ।

इस ब्लॉग में दी गई सभी जानकारी केवल शैक्षिक और जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। किसी भी चिकित्सा उपचार या स्वास्थ्य-सम्बंधित निर्णय लेने से पहले अपने योग्य डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

धन्यवाद .

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x  Powerful Protection for WordPress, from Shield Security
This Site Is Protected By
Shield Security