पुरुषों में पैरों के तलवों में जलन और दर्द: कारण, घरेलू उपाय, दवाएँ और क्रीम

Moraj Sahu
9 Min Read
Burning and Pain in the Soles of the Feet in Men: Causes, Home Remedies, Medicines, and Creams

तलवों में जलन

क्या आपके या आपके परिवार मे किसी को  पैरों के तलवों में जलन या दर्द का एहसास होता रहता है?या क्या लंबे दिन के बाद भी  पैरो मे भारी पन  और गर्म ,अग्नि समान महसूस होते हैं?

अगर हाँ, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। यहाँ हम पुरुषों में पैरो के तलवों में जलन के मुख्य कारण, घरेलू उपाय, और होम्योपैथिक व एलोपैथिक इलाज जानेंगे जो इस परेशानी से राहत दिला सकते हैं। आएए जानते है।

 महत्वपूर्ण सूचना:

यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। अगर दर्द या जलन लंबे समय तक रहे, बढ़े, या अन्य लक्षणों के साथ दिखे, तो कृपया डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

 पुरुषों में पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? (Why do men experience burning or pain in feet?)

यह एक महत्व पूर्ण प्रश्न है जो अकसर सभी ग्रसित के मन मे आता है इसके कुछ मुख्य बिन्दु को समझते है , पुरुष अक्सर लंबे समय तक खड़े रहते हैं, चलते हैं या भारी वजन उठाते हैं — खासकर उन लोगों में जो ऑफिस, जिम, इंडस्ट्री या फील्ड वर्क करते हैं।

इस निरंतर दबाव से तलवों में जलन, झनझनाहट,सुन पन  या दर्द होना आम बात हो जाती है।

 1. लगातार दबाव और थकान (Mechanical Stress)

लंबे समय तक खड़े रहना या चलना तलवों के ऊतकों पर खिचाओ बनाता  है।

पुरुषों में यह Plantar Fasciitis का प्रमुख कारण होता है — जिसमें एड़ी और तलवे में सुबह-सुबह तेज़ दर्द और जलन होती है।

 2. डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy)

आज के समय मे 35 से 40 वर्ष से ऊपर के पुरुषों में डायबिटीज़ (ब्लड शुगर ) बहुत आम है।

उच्च ब्लड शुगर तंत्रिकाओं को कॉमजोर करता  है, जिससे पैरों के तलवों में झनझनाहट, जलन और सुन्नपन महसूस होता है।

 3. विटामिन-B या ब-12  की कमी

शरीर में Vitamin B12, B6 और B3 की कमी से नर्व्स कमजोर होती हैं।

यह दफ़्तर में बैठने वाले पुरुषों में ज्यादा देखा जाता है, खासकर जिनकी खान पान अनियमित या फास्ट रेडी फूड से बचे ।

 4. खराब रक्त संचार (Poor Circulation)

अधिक देर तक बैठने या खड़े रहने से पैरो तक रक्त  संचार कम होने लगता  है।

इससे तलवे में ऑक्सीजन (०२ ) की कमी होती है और गर्मी या जलन महसूस होती है।

 5. जूते और मोज़े की गलत चुनाव

पुरुषों हमेशा अधिक टाइट जूते, नॉन-ब्रेथेबल या नाइलोन निर्मित मोज़े या सिंथेटिक (हार्ड टेक्स्चर शूज ) जूते पहनने की आदत होती है।

इससे पसीना और नमी अंदर ही फँस जाती है जिससे गर्मी से पसीने अधिक आता है जो फंगल इंफेक्शन (Athlete’s Foot) का कारण बन जाती है।

 6. एल्कोहल सेवन और धूम्रपान

शराब और तंबाकू न केवल रक्त प्रवाह (रक्त संचार ) को कम करते हैं, बल्कि मासपेसेओ  को भी कमजोर करती   हैं ,जिससे पैर सुन्न या जलन महसूस होते हैं।

 7. थायरॉइड या हार्मोनल असंतुलन

कुछ पुरुषों में Hypothyroidism या अन्य हार्मोनल विकार के कारण भी पैरों में दर्द और सूजन होती है।

 पुरुषों में तलवों के दर्द के अन्य कारण

1 अत्यधिक वजन या मोटापा (Overweight)

2 गठिया या आर्थराइटिस

3 जूते के गलत प्रकार  का प्रयोग

4 शरीर में जल की कमी (Dehydration)

पुरुषों के लिए पैरो के तलवों में जलन के घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार है जैसे (Home Remedies for Men’s Burning Feet)

1. गर्म और ठंडे पानी का प्रयोग

हल्के गर्म पानी में पैरों को 10 मिनट डुबोएँ, फिर ठंडे पानी से धोएँ। यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और जलन,सुनना पान शांत करता है।

2. आराम और ऊँचाई (Relax & Elevation)

दिनभर खड़े रहने या एक्सरसाइज़ के बाद पैर को ऊँचा रखकर आराम दें। इससे सूजन और भारीपन कम होता है ।

3. जूते ,चप्पल का सही चयन

पुरुषों के लिए breathable और cushioned सोल वाले जूते पहने । खासकर ऑफिस या स्पोर्ट्स शूज़ खास कर  एंटी-स्वेट इनसोल का इस्तेमाल हुए हो ।

4. वरजिन नारियल तेल से मालिश

रात को सोने से पहले पैरो को धोकर नारियल तेल या एलोवेरा जेल से हल्के हाथों से मालिश करें। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है जिससे त्वचा की  गर्मी मे  गिरावट होती है।

5.रोज सुबह स्ट्रेचिंग और योग

दिन में 5 मिनट पैरों की उंगलियाँ मोड़ना ,छोड़ना  , एड़ी उठाना और calf stretch (पीरदृ को खिचना )  करना न भूलें।यह नर्व और मसल्स को रिलैक्स रखता है।

6. फंगल संक्रमण से बचाव

जूतों को रोज़ बदलें, मोज़े धोकर सुखाएँ और टैल्कम पाउडर का प्रयोग करें जिससे  पैर नरम व ठंडक रहे ।

7. ठंडी पट्टी (Cold Compress)

अगर जलन ज्यादा हो, तो 5 मिनट तक ठंडी पट्टी पूरी तलवे लगाएँ इससे  तुरंत राहत मिलती है ।

पैरों के तलवों के लिए RICE विधि यह बहुत कार गर विधि है,(R – Rest, I – Ice, C – Compression, E – Elevation)

पुरुषों में यह तरीका विशेष रूप से काम करता है, खासकर अगर थकान ,जिम या खेलकूद के बाद दर्द हो।

सावधानी:

दवा केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

यहाँ दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य से है।

पुरुषों में पैरों के तलवों में जलन और दर्द: कारण, घरेलू उपाय, दवाएँ और क्रीम
पुरुषों में पैरों के तलवों में जलन और दर्द: कारण, घरेलू उपाय, दवाएँ और क्रीम

पुरुषों में पैरों के तलवों में जलन  के लिए कुछ दवाएँ (Medicines for Men)

होम्योपैथिक दवा के नाम  व उपयोग

Sulphur 200C रात को पैरों में गर्मी और जलन में राहत।
Arsenicum Album 30C 
Phosphorus 30Cकमजोरी व बेचैनी के साथ जलन।
Graphites 30C  सूखी, फटी एड़ी के लिए उपयोगी।
Medorrhinum 30C      पैरों में अत्यधिक गर्मी या जलन।

नोट : होम्योपैथिक दवा की शक्ति और खुराक डॉक्टर से तय करवाएँ।

एलोपैथिक दवाएँ

यदि पुरुषों में जलन का कारण तंत्रिका क्षति या विटामिन की कमी है, तो डॉक्टर निम्न दवाएँ दे सकते हैं:

Gabapentin / Pregabalin नर्व पेन को नियंत्रित करता है
Duloxetine (डुलोक्सेटीन)तंत्रिका दर्द और तनाव दोनों में उपयोगी
Vitamin B-complex Supplementsनर्व स्वास्थ्य सुधारने में सहायक

पुरुषों में पैरों के तलवों में जलन  के लिए कुछ क्रीम्स (Foot Creams for Men)

Capsaicin Cream  नर्व दर्द और जलन में राहत देती है।
Fixderma Foot Cream       फटी एड़ी और सूखी त्वचा के लिए।
Neurobion Nerve Pain Cream            ठंडक और आराम के लिए।
FootPal Antifungal Cream     फंगल संक्रमण और खुजली के लिए।

पैर धोकर सूखाने के बाद क्रीम लगाएँ। खुले घाव पर क्रीम का उपयोग न करें।

पुरुषों के लिए अतिरिक्त सुझाव

1 हर सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ  30 मिनट वॉक करें ताकि विटामिन डी व ब्लड सर्कुलेशन सुचारु रूप से हो ।

2 विटामिन-B12, मैग्नीशियम,इऑन,प्रोटीन  और ओमेगा-3 युक्त भोजन लें।

3 शराब और धूम्रपान का सेवन से दूर रहे .

4 . 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें — थकान और तनाव साथ मे दोनों कम होंगे।

5 पैर धोने के बाद हमेशा कुक न कुछ मोशोराइजर का प्रयोग करे ।

निष्कर्ष

पुरुषों में पैरों के तलवों में जलन और दर्द अक्सर लाइफस्टाइल, डायबिटीज़, या पोषण न्यूट्रिसीयन के कारण होता है

सही जूते, नियमित व्यायाम, संतुलित,सही डाइट और सही  दवा अपनाने से इस समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

यदि जलन रात में अधिक हो या साथ में सुन्नपन/घाव दिखे, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें — क्योंकि यह Peripheral Neuropathy या अन्य गंभीर स्थिति का रूप ले सकता है या संकेत हो सकता है।

धन्यवाद :

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x  Powerful Protection for WordPress, from Shield Security
This Site Is Protected By
Shield Security