महिलाओं में पीठ दर्द (Back Pain) के प्रकार ,कारण और ठीक करने के घरेलू उपचार

Moraj Sahu
Mature adult woman

परिचय – आज हम इस ब्लॉग के माधीयम से जानेंगे की क्यों महिलाओं में पीठ दर्द आम है

इस भागी दाओडी जीवनशैली में महिलाओं में पीठ दर्द (Back Pain) एक बहुत आम एवं कठिन समस्या बन चुकी है। क्यू की महिलाओं को अनेक से रिश्तों का पालन करना पाडता है ।

जैसे ,

घर एवं बच्चों की जिम्मेदारी, टाइम पर प्रोटीन युक्त खाना न ले पाना ,ऑफिस का काम, और अपने लिए समय न निकाल पाना — एशी बहुत कारणों से रीढ़ की हड्डी व मशपेशिओ पर दबाव बढ़ते हैं। जिससे महिलाओं में पीठ दर्द कारण बंता है ।
स्वाभाविक रूप से 25 से 35 वर्ष की उम्र की महिलाएं इस दर्द से सबसे ज़्यादा परेशान होती हैं।
अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या क्रॉनिक (दीर्घकालिक) बन सकती है और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को छत्ती पहुचा सकती है।

प्रकार – महिलाओं में पीठ दर्द के प्रकार (Types of Back Pain in Ladies)

निचले हिस्से का दर्द (Lower Back Pain) भी कहा जाता है

0.1 यह दर्द पीठ के नीचे के हिस्से (कूल्हे के थोड़े उपर) में होता है, जहाँ रीढ़ की हड्डी और कमर की मांसपेशियाँ जुड़ी होती हैं।
यह सबसे आम प्रकार है और एक ही जगह मे लंबे समय तक बैठने या झुकने से बढ़ता है।

0.2 ऊपरी पीठ दर्द (Upper Back Pain)भी कहा जाता है
लंबे समय तक झुककर कंप्यूटर पर काम करने, (रीढ़ ओर सर जहा से जुड़ा होता है ) भारी वजन उठाने या गलत मुद्रा के कारण यह दर्द होता है।

0.3 गर्भावस्था से संबंधित दर्द (Pregnancy Back Pain)
गर्भावस्था में वजन बढ़ना और शरीर की स्थिति व प्राकृतिक (आकार विकार ) में बदलाव से निचली पीठ पर दबाव पड़ता है,जिसके कारण यह दर्द होता है।

0.4.(मासिक धर्म ) पीरियड्स और हार्मोनल बदलाव का दर्द
मासिक धर्म या मेनोपॉज़ यहा महिलाओ मे हर महीने आने वाली एक चक्र है इसमे सर दर्द होना, हाथ पैर दर्द होना ,पेट दर्द ओर पीठ दर्द आम समाश्या है ओर इस समय हड्डियाँ और मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं, जिससे दर्द बढ़ता है।

महिलाओं में पीठ दर्द के मुख्य कारण (Causes of Back Pain in Ladies)

  1. गलत मुद्रा (काम य बैठने से लिए गलत आसान चुनना ) (Poor Posture)
    ज्यादातर महिलाएं झुककर काम करती हैं, जिससे रीढ़ पर दबाव बढ़ता है।
    लंबे समय तक खड़े रहना या गलत तरीके से बैठना दर्द को बढ़ाता है और लंबे समय मे बहुत हानिकारक साबित होता है।
  2. पोषण व विटामिन की कमी (Lack of Nutrition ,HERBS)
    कैल्शियम, विटामिन D, और आयरन की कमी से हड्डियाँ कमजोर होती हैं।
    शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व न मिलने पर मांसपेशियों में खिचाओ, दर्द होना सुरू हो जाता है।
  3. मोटापा और वजन बढ़ना (Obesity and weight gain)
    अनियमित खान पान के कारण ,अधिक वजन बढ़ने से पीठ और रीढ़ पर अतिरिक्त भार डालता है।
    इससे डिस्क और नर्व सिस्टम पर दबाव पड़ता है, जो दर्द का कारण बनता है।
  4. गर्भावस्था और प्रसव के बाद के बदलाव होने के कारण (Changes due to pregnancy and postpartum)
    प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद शरीर में कई हार्मोनल परिवर्तन सबसे ज्यादा उसी समय होते हैं। जिससे
    कमर और पीठ की मांसपेशियाँ ढीली जैसे लटकन सी पड़ जाती हैं, जिससे दर्द बना रहता है।
  5. तनाव और नींद की कमी (Stress and lack of sleep)
    मानसिक तनाव और नींद की कमी से मांसपेशियों में जकड़न (टाइटनेस्स) आती है।
    यह दर्द को बढ़ाता है और शरीर को रिलैक्स होने मे बाधा बंता है ।
  6. शारीरिक (हलचल) गतिविधि की कमी (Lack of physical activity)
    रोजाना योग या वॉक न करने से पीठ की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं।
    कमज़ोर मांसपेशियाँ दर्द का मुख्य कारण हैं।

महिलाओं में पीठ दर्द के लक्षण (Symptoms of Back Pain)


• गर्दन के नीचे ,पीठ या कमर में लगातार दर्द
• झुकने, बैठने ,उठने या घूमने पर दर्द बढ़ना
• मांसपेशियों में अकड़न,जकड़न या खिंचाव महसूस होना
• पैरों या जांघों में झनझनाहट (सुन पन)
• थकान, कमजोरी और नींद न आना

महिलाओं में पीठ दर्द के घरेलू इलाज (Home Remedies for Back Pain in Ladies)

  1. गरम और ठंडी सिकाई (Hot and Cold Therapy)
    गर्म सिकाई: मांसपेशियों (नशों) को रिलैक्स करती है और रक्त प्रवाह बढ़ाती है।
    ठंडी सिकाई: सूजन कम करती है और दर्द को कम करती है।
    दिन में 3–4 बार 10–15 मिनट के लिए करें।
  2. हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk)
    हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होता है।
    रात को सोने से पहले हल्दी दूध पीने से दर्द और सूजन मे कमी होती है।
  3. मेथी के दाने सेवन से (By consuming fenugreek seeds)
    मेथी दर्द और सूजन दोनों में राहत देती है।
    सुबह खाली पेट 1 चम्मच मेथी पाउडर गुनगुने पानी के साथ खाने से पीठ दर्द मे राहत मिलती है ।
  4. नारियल या सरसों लहसुन के उपयोग से Using coconut or mustard and garlic नारियल या सरसों के तेल मे छोटा टुकड़ा लहसुन की काली डाल के उस गुनगुने तेल से मालिश करने से रक्त प्रवाह सुधरता है इससे रोज़ रात में 10 मिनट की हल्की मालिश करें और देखे मांसपेशियाँ व नसे मजबूत होने लगती हैं।

योग और स्ट्रेचिंग (Yoga and Stretching)

• भुजंगासन (Cobra Pose)
• मरजारासन (Cat-Cow Pose)
• बालासन (Child’s Pose)
• सेतु बंधासन (Bridge Pose)
ये आसन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और दर्द कम करते हैं।

आहार में सुधार (Healthy Diet)


• दूध, दही, अंडा, बादाम और हरी सब्जियाँ शामिल करें।
• विटामिन D के लिए धूप में रोज़ 15 मिनट रहें।
• जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक से बचें।

महिलाओं में होने वाली पीठ दर्द का चिकित्सीय उपचार (Medical Treatments)


अगर दर्द लगातार बना रहे या बहुत ज़्यादा बढ़ रहा है समय के साथ , तो डॉक्टर से सलाह लें।
संभावित उपचार:
• Vitamin Supplements: कैल्शियम और विटामिन D की गोलियाँ।
• Posture Correction Therapy: रीढ़ की हड्डी की सही स्थिति बनाए रखने के लिए।
• Physiotherapy: सही व्यायाम और स्ट्रेचिंग सीखने के लिए।
• Pain Relief Medicine: केवल डॉक्टर की सलाह से।

पीठ दर्द से बचने के उपाय (Preventive Tips for Ladies)

  1. रोज़ाना 25 से 30 मिनट वॉक करें।
  2. झुककर काम न करें; सीधे बैठने की आदत डालें पीट सीधी कर के ।
  3. बच्चे या भारी चीज़ उठाते समय घुटनों को मोड़ें जिससे सारी भार आप क पीट पर न आए ।
  4. मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करते समय स्क्रीन आंखों की लेवल पर रखें जिससे आई कान्टैक्ट सही से हो ।
  5. तनाव से बचें — योग, ध्यान और संगीत अपनाएं।
  6. पर्याप्त नींद लें और सही गद्दे का इस्तेमाल करें।
Types of back pain in women causes and home remedies

महिलाओं के लिए सही मुद्राए (काम करने के लिए , ओर बाकी काम करने के लिए ) (Correct Sitting Posture)

• कुर्सी पर बैठते समय पीठ, रीड को सीधी रखें।
• पैरों को जमीन पर रखें और रीढ़ को सपोटर से सपोट करें
ऑफिस वर्क करते समय ध्यान देने वाली बाते .
• हर 45 मिनट में 5 मिनट के लिए खड़े होकर स्ट्रेच करें व थोड़ा दूर वॉकिंग करें ।
• (एर्गोनोमिक कुर्सी) Ergonomic chair का उपयोग करें।
नियमित योगासन (Regular yoga asanas)
योग व योगासन न सिर्फ दर्द कम करता है बल्कि शरीर को लचीला, बलशाली और मजबूत बनाता है।
सुझाव: सुबह के समय योग करें जब मांसपेशियाँ ताज़ा हों

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए (When to see a doctor)


• अगर दर्द 2 हफ्तों से ज़्यादा बना रहे ।
• अगर दर्द पैरों तक फैल रहा हो।
• अगर चलने या खड़े होने में दिक्कत व सुन पन हो।
• अगर बुखार या वजन कम होने के साथ दर्द बढ़े।

निष्कर्ष (Conclusion)


महिलाओं में पीठ दर्द एक छोटी तथा आम समाश्य मणि जाती है लेकिन भीषण समस्या है।
अगर इसे समय आअछे से ध्यान देकर योग, सही आहार और घरेलू उपायों से नियंत्रित किया जाए, तो यह पूरी तरह ठीक हो सकता है।
अपने डेली लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव लाने से होने वाले फायदे — जैसे सही मुद्रा, संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम — लंबे समय तक पीठ को स्वस्थ रखते हैं।

धन्यवाद .

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x  Powerful Protection for WordPress, from Shield Security
This Site Is Protected By
Shield Security